फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   oposition party says gov fail in woman sequrity

बोले विपक्षी दल, महिला सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह से फेल

Mon, 12 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
oposition party says gov fail in woman sequrity
oposition party says gov fail in woman sequrity
झांसी। रविवार को राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से विपक्षी दलों में भी आक्रोश है। सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने इस मुद्दे तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि महिला सुरक्षा के मोर्चे पर योेगी सरकारी पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं। पालीटेक्निक में हुई घटना सरकार की इसी ढील का नतीजा है।
विज्ञापन

प्रदेश में जंगलराज की स्थिति है। कानून - व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है। सूबे में अपराधियों का बोलबाला है। दुष्कर्म की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। हाथरस कांड से भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। पालीटेक्निक कॉलेज में हुई घटना को योगी सरकार की ढिलाई का ही नतीजा है। योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। पालीटेक्निक में सामूहिक दुष्कर्म सरकार के मुंह पर तमाचा है।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, राज्यसभा सांसद
बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। हाल ही में योगी सरकार ने हाथरस कांड पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश की गई। सरकार की इसी ढिलाई का नतीजा है कि महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिला सुरक्षा में योगी सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। पालीटेक्निक की घटना में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री
पालीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद दुखद है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है। पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। सरकार भी अनदेखी कर रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बारे में पूरी जानकारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को दी जा रही है।

- राजू राजगढ़, जिलाध्यक्ष - बसपा
पालीटेक्निक कॉलेज में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना निश्चित रूप से संगीन वारदात है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की होगी। महिलाओं पर होने वाले अपराधों के प्रति सरकार का रवैया बेहद सख्त है। कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। इसके अलावा इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें घटना और उसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा दिया जाएगा।
- रवि शर्मा, नगर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed