फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Operation Lotus stuck in the stategy of the MLA of Bundelkhand

बुंदेलखंड के विधायकों की रणनीति में फंसा आपरेशन लोटस

Sat, 07 Mar 2020 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Operation Lotus stuck in the stategy of the MLA of Bundelkhand
Operation Lotus stuck in the stategy of the MLA of Bundelkhand
झांसी। मध्यप्रदेश सरकार का सियासी संकट भले ही अभी पूरी तरह से न टला हो पर इस हाई प्रोफाइल ड्रामा में बुंदेलखंड के विधायकों ने जिस तरह से पेच फंसाया है उससे भाजपा हाईकमान की नींद उड़ गई है। भाजपा के कुछ विधायकों के कमलनाथ के संपर्क में होने की खबर से प्रदेश नेतृत्व सरकार गिराने की जगह अपना घर संभालने में जुट गया है। पार्टी ने नरोत्तम मिश्र, गोपाल भार्गव जैसे विधायकों को पार्टी विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए लगाया, जिसका असर हुआ। सुबह भाजपा के विधायकों ने अपनी सफाई भी दे दी, लेकिन जिस तरह से पूरा घटनाक्रम हो रहा है उससे यह तय हो गया कि भाजपा का आपरेशन लोटस बुंदेलखंड में सफल नहीं हो पा रहा है। यहां के कांग्रेसी रणनीतिकारों की रणनीति अभी तक सफल दिख रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के लापता विधायकों में बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के भी थे। बृहस्पतिवार की देर रात तक यह विधायक भाजपा का पाला छोड़कर फिर से कांग्रेस के साथ आ गए। इतना ही नहीं भाजपा की इस सियासी चोट पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भी भाजपा के कुछ विधायकों पर डोरे डाले। देर रात मुख्यमंत्री निवास पर कुछ भाजपा विधायकों के पहुंचने की खबरें तेजी से उड़ीं। इनमें चित्रकूट के पास की विधानसभा विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक का नाम भी चर्चा में आया। इसके बाद तो सियासी पारा तेजी से चढ़ गया। भाजपा के तीन और विधायकों के कांग्रेस में जाने की खबर तेजी से फैलीं। बुंदेलखंड के विधायकों की कांग्रेस सरकार के साथ वापसी और इसी क्षेत्र के भाजपा विधायकों के कमलनाथ के संपर्क में होने की खबर से आपरेशन लोटस के अगुआ बुुंदेलखंड के ही भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा डैमेज कंट्रोल में जुट गए। सुबह भाजपा विधायक ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई भी दी।
विज्ञापन

कमलनाथ के मंत्री ने की नाराजगी दूर
कमलनाथ ने वरिष्ठ मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर को सरकार में शामिल बुंदेलखंड के विधायकों की नाराजगी दूर करने को लगाया है। उन्होंने विधायकों से मिलकर बात की। बसपा से निलंबित विधायक रामबाई तो शुक्रवार को दिन भर बृजेंद्र सिंह के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल रहीं। उन्होंने मंच से अपनी नाराजगी दूर होने की बात कही है। वहीं छतरपुर जिले के बिजावर सीट के सपा विधायक राजेश शुक्ला ने भी कांग्रेस के साथ होने की बात कही है। उधर,
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम दिग्विजय व कमलनाथ ने बैठक कर मंत्रिमंडल का विस्तार करने का भी एलान कर दिया।
सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक की खबर खूब चली
बुंदेलखंड के ही निवाड़ी व टीकमगढ़ से एक भाजपा विधायक के प्रदेश के मंत्री बृजेंद्र सिंह के संपर्क होने की बात भी सोशल मीडिया पर खूब चली। इसका लोग अलग-अलग तौर पर आकलन करते रहे।
मध्यप्रदेश के पंद्रह से लेकर बीस विधायक अभी भी मेरे संपर्क में हैं।
नरोत्तम मिश्रा
भाजपा नेता, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed