{"_id":"5f78d09b8ebc3e74f325c94e","slug":"open-school-in-unlock-5-guideline-reporters-news-jhs177782337","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अभी चरम पर, कम से कम दो महीने और न खुलें स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अभी चरम पर, कम से कम दो महीने और न खुलें स्कूल
विज्ञापन
open school in unlock 5 guideline
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के दौर में अभी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कतई राजी नहीं हैं। अमर उजाला से बात करते हुए अभिभावकों ने एक सुर में कहा कि कोरोना वायरस अभी अपने चरम पर है। लगातार काफी संख्या में कोविड के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में बच्चों की भीड़ बढ़ेगी तो कोरोना वायरस का प्रसार और तेज होने की आशंका है। यदि अभी स्कूल खुलेंगे तो हर दिन बच्चे खतरे में रहेंगे। वहीं, स्कूलों का कहना है कि कोविड के दौर में ऑनलाइन पढ़ाई तो वह करा ही रहे हैं। टाइमटेबल के अनुसार ही वह लगातार कोर्स पूरा कर रहे हैं। फिर भी यदि स्कूल खोलने का कोई आदेश आता है तो उनकी तैयारी पूरी है। कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी तमाम सावधानियों का ध्यान रखते हुए ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
अभी हम बच्चों को कतई स्कूल नहीं भेजेंगे। रोजाना कोरोना वायरस के मामले काफी तादाद में समाने आ रहे हैं। बच्चों के मामले में रिस्क नहीं लेंगे। - आंचल सहगल, बड़ाबाजार।
स्कूल में बच्चों को चार से पांच घंटे मास्क पहनकर पढ़ाई करना काफी मुश्किल होगा। लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी उनके लिए नामुमकिन है। - रीना लोधी, बीयू कैंपस।
विज्ञापन
स्कूल खुलना का यह समय ठीक नहीं है। ऑनलाइन क्लासेस ही अभी जारी रहनी चाहिए। इस समय बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। - रविशंकर चौबे, सिविल लाइन।
कोरोना वायरस को लेकर स्कूल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए क्लासेस को सेक्शन में बांटा है। वहीं, स्कूल आने पर बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी देंगे। - दीपक राय, निदेशक, एल्पाइन स्कूल।
फोटो..
हमारी तैयारी पूरी है। यदि परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजेंगे तो कोविड से जुड़ी सावधानियों का पूरा पालन होगा। मगर कुछ बच्चे आएंगे और कुछ नहीं तो पढ़ाने का टाइमटेबल बनाने में थोड़ी दिक्कत होगी। - नीरजा अत्री प्रिंसिपल, दि आर्यंस स्कूल।