फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only one name kept resonating, Jai Shri Ram, Jai Shri Ram

Jhansi News: गूंजता रहा बस एक ही नाम, जय श्रीराम, जय श्रीराम

Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Only one name kept resonating, Jai Shri Ram, Jai Shri Ram
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अयोध्या के दिव्य, भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर रविवार को महानगर में श्रीराम बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न संगठनों के पांच हजार से अधिक बाइक सवार रामभक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर सड़कों पर निकले। चारों तरफ बस जय श्रीराम, जय श्रीराम का नारा गूंजता रहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने रामभक्तों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डॉ. अखंड प्रताप ने भगवा ध्वज दिखाकर एसपीआई इंटर कॉलेज से बाइक यात्रा को रवाना किया। महानगर में निकली यात्रा का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। श्रीराम के जयघोष ने पूरा नगर राममय कर दिया। बाइक रैली खंडेराव गेट, कोतवाली, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट, गोविंद चौराहा, कचहरी चौराहा, सदर बाजार, जेल चौराहा, इलाइट, चित्रा चौराहा, आर्य कन्या चौराहा, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, बीकेडी, आशिक चौराहा, तहसील होते हुए एसपीआई पर समाप्त हुई। विशाल रैली में संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य विचार परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत रामभक्त शामिल हुए। रैली में सभी रामभक्त गले में भगवा पट्टिका और हाथों में भगवा ध्वज लेकर रामलला हम आएंगे, दर्शन तेरे पाएंगे, जयकारा हे वीर बजरंगी, हर-हर महादेव, वंदे मातरम, जय श्रीराम आदि उद्घोष करते हुए चल रहे थे। आगे डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालुओं समेत शहरवासियों ने जमकर नृत्य किया। भक्तिभाव से प्रभु श्रीराम के चित्र की आरती उतारी। कई स्थानों पर स्वागत के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ भी हुआ। बताया गया कि सोमवार को महानगर के सैकड़ों मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक आयोजन होंगे। इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, संघ के विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र चौधरी, महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर, मार्ग प्रमुख डॉ. शरद द्विवेदी, डॉ. तीर्थेश, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, अमर सिद्ध, पीयूष रावत, रामपाल सिंह निरंजन, प्रवीण शिवहरे, मन्नी सरदार, पूनम शर्मा, नीता अवस्थी, कविता शर्मा, दिनेश पाठक, वासुदेव, अमन, शिवम, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed