फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only one day's coal left in Bajaj Power Plant of Lalitpur

ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में सिर्फ एक दिन का कोयला बचा

Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Only one day's coal left in Bajaj Power Plant of Lalitpur
झांसी। ललितपुर के बजाज पावर प्लांट में सिर्फ एक दिन का ही कोयला बचा है। अगर जल्द ही कोयला नहीं मिला तो बिजली उत्पादन में कमी आ जाएगी। इससे बिजली संकट गहरा सकता है। वहीं, पारीछा थर्मल पावर प्लांट झांसी में भी डेढ़ दिन का ही स्टॉक बचा है।
विज्ञापन

नियमानुसार प्रत्येक प्लांट पर एक महीने का कोयला स्टॉक में होना चाहिए. हालांकि अफसरों का कहना है कि कोयले की कमी के बारे में शासन को अवगत करा दिया गया है। ललितपुर के बजाज पावर प्लांट के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्लांट की तीनों 660 मेगावाट की इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। लेकिन बहुत जल्द ही बिजली के उत्पादन में कमी आ सकती है। प्लांट में सिर्फ एक दिन के लिए ही कोयला बचा है। अगर जल्द सप्लाई के अनुसार मांग पूरी नहीं हुई तो बिजली उत्पादन पर प्रभाव पड़ जाएगा। इससे बिजली संकट भी गहरा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, पारीछा थर्मल पावर प्लांट के महाप्रबंधक एमके सचान ने बताया कि पारीछा पावर प्लांट में भी कुल 17 हजार मीट्रिक टन कोयला ही स्टॉक में है। चारों इकाइयों से मांग के अनुसार दिन में 520 और रात में 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। यदि जल्द ही कोयला की सप्लाई नहीं हुई तो, बिजली उत्पादन में कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉयलर के ट्यूब में लीकेज होने से पारीछा की एक यूनिट बंद
झांसी। पारीछा थर्मल पावर हाउस की एक 250 मेगावाट की एक इकाई के वॉयलर की ट्यूब फटने के कारण मशीन बंद हो गई और बिजली का उत्पादन ठप हो गया। इससे शनिवार की रात 250 मेगावाट की बिजली का उत्पादन कम किया गया। अन्य तीनों यूनिटों से कुल 665 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed