फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only 2.26 percent votes were cast at a booth in Babina

बबीना के एक बूथ पर महज 2.26 प्रतिशत ही पड़े थे वोट

Thu, 17 Feb 2022 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Only 2.26 percent votes were cast at a booth in Babina
झांसी। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भले जनपद अधिक मतदान की परीक्षा में प्रथम श्रेणी औसत (66.40) प्रतिशत में पास हो गया हो लेकिन, उस दौरान 19 मतदान केंद्र ऐसे रहे जहां मतदान प्रतिशत बेहद मामूली रहा। सबसे कम मतदान वाले केंद्र बबीना में अधिक रहे। यहां के एक बूथ में सिर्फ 2.26 प्रतिशत लोग ही वोट डालने पहुंचे। इस बार इन केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में बबीना विधानसभा के कैंट स्कूल बबीना भाग दो संख्या (293) में कुल 1325 मतदाताओं में महज 30 वोटरों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 22 पुरुष जबकि महिलाओं की संख्या महज आठ थी। बबीना के कैंट प्राथमिक विद्यालय तोपखाना, सदर बाजार (347) में 1260 मतदाताओं में सिर्फ 106 मतदाता ही वोट डालने निकले। इनमें 52 पुरुष एवं 48 महिलाएं शामिल रहीं। इसी तरह बबीना के ही कैंट स्कूल भाग एक (14.55 प्रतिशत), लालबहादुर शास्त्री उत्तर माध्यमिक विद्यालय (20.23) एवं प्राथमिक विद्यालय लालकुर्ती भाग दो (20.51 प्रतिशत) में भी मतदान काफी फीका रहा था।
विज्ञापन

सदर, मऊरानीपुर एवं गरौठा के कुल चौदह मतदान केंद्रों में मतदान चालीस-पैंतालीस के बीच रहा। अब इन सभी मतदान केंद्रों में मत प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। एडीएम संजय पांडेय का कहना है मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत
झांसी सदर
कुल मतदाता- 242146
मताधिकार का इस्मेमाल करने वाले मतदाता- 398008
मतदान प्रतिशत- 60.08
बबीना
कुल मतदाता- 323440
मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाता- 230162
मतदान प्रतिशत- 71.16
मऊरानीपुर
कुल मतदाता- 402071
मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाता- 268783
मतदान प्रतिशत- 66.85
गरौठा
कुल मतदाता- 338712
मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाता- 228781
मतदान प्रतिशत 67.55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed