फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only 194 out of 585 Waqf properties could be registered.

Jhansi News: 585 में से सिर्फ 194 वक्फ संपत्तियां ही हो सकीं पंजीकृत

Fri, 05 Dec 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Only 194 out of 585 Waqf properties could be registered.
आज आखिरी तारीख, शेष 391 वक्फ संपत्तियां पोर्टल पर अपलोड कराना बनी चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। शुक्रवार को इसकी अंतिम तिथि है। बृहस्पतिवार तक झांसी जनपद में कुल 585 संपत्तियों में केवल 194 का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा सका है। शेष 391 संपत्तियां हैं, जिनके ऑनलाइन किए जाने के लिए शुक्रवार तक मौका है। ऐसे में यह मुतवल्लियों के लिए चुनौती भरा कार्य है।
झांसी जनपद में 585 वक्फ संपत्तियां मौजूद हैं। इनमें 550 सुन्नी और 35 शिया के नाम दर्ज हैं। वक्फ संशोधन कानून के बाद जिले की सभी वक्फ संपत्तियों का डिजिटल विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया छह जून से जारी है और पांच दिसंबर तक किया जाना है। शुरुआत में तो यह प्रक्रिया बिल्कुल धीमी थी। अंतिम तिथि आते-आते मुतवल्लियों ने अपने-अपने क्षेत्र की वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड करने के कार्य में तेजी लाए। जीवनशाह स्थित मस्जिद में ऑनलाइन ब्योरा अपलोड कराने में कोऑर्डीनेटर मुफ्ती इमरान नदवी, इमरान एड, अफजाल खान, वकार अंसारी, हाजी मजहर अली, शकील खान, हाजी जमाल, हसन मोहम्मद, समीर खान आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स में
देर रात तक पोर्टल पर संपत्तियां अपलोड कराने में जुटे रहे मुतवल्ली
वक्फ संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। ऐसे में बृहस्पतिवार को जीवनशाह स्थित शहीदैन मस्जिद में संपत्तियों को अपलोड कराने में मुतवल्ली जुटे रहे। बीच-बीच में पोर्टल का सर्वर डाउन होता रहा। इसके बावजूद, लोगों ने अपने-अपने इलाकों की वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड कराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स में -
इसलिए जरूरी है वक्फ संपत्ति का ऑनलाइन पंजीयन
- फर्जी कब्जे, गलत रिपोर्टिंग और विवादों पर नियंत्रण होगा।
- सरकारी योजनाओं और निरीक्षण में पारदर्शिता आएगी।
- मुतवल्ली की जवाबदेही और प्रबंधन प्रणाली मजबूत होगी।
- संपत्ति से जुड़ा हर अपडेट तत्काल बोर्ड तक पहुंचेगा।
- भविष्य में डिजिटल सत्यापन और सर्वे में आसानी होगी।
- वक्फ संपत्तियों की सही स्थिति का ऑनलाइन रिकार्ड तैयार होगा।

वर्जन -
- वक्फ संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करने की पांच दिसंबर अंतिम तारीख है। अब तक कुल 194 संपत्तियों का ब्योरा अपलोड किया जा सका है। शेष 391 बचे हैं। इन्हें अधिक से अधिक अपलोड किए जाने का प्रयास किया जाएगा। - मोहम्मद तारिक, उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed