फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only 18 bags of wheat instead of 90, the farmer died in shock

Jhansi News: 90 की जगह सिर्फ 18 बोरे हुआ गेहूं, सदमे में किसान ने दी जान

Fri, 07 Apr 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Only 18 bags of wheat instead of 90, the farmer died in shock
झांसी। पहले से कर्ज में डूबा एक बुजुर्ग किसान फसल खराब होने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। किसान ने 16 बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। सामान्य तौर पर उसे अपनी जमीन से 90 बोरा गेहूं मिलता था, लेकिन बारिश से फसल खराब होने की वजह से महज 18 बोरा गेहूं ही निकला। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन है।
विज्ञापन

तालबेहट के खांदी गांव निवासी किसान कृपाल सिंह (60) ने अपने 16 बीघा खेत में गेहूं बोया था। फसल पककर तैयार हो चुकी थी। किसान को इस बार अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी। लेकिन, पिछले दिनों अचानक हुई बारिश की वजह से उसकी फसल बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी। बावजूद, किसान को लागत निकलने की पूरी उम्मीद थी। धूप निकलने के बाद किसान ने थ्रेसिंग शुरू कराई। यह काम बृहस्पतिवार को पूरा हुआ। किसान के हाथ सिर्फ 18 बोरा गेहूं ही आया, जबकि आमतौर पर 90 बोरा गेहूं होता था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक कम उत्पादन देख किसान सदमे में आ गया था। मायूस होकर वह दोपहर में खाना खाने के बहाने वह खेत से वापस अपने घर लौट आया था। यहां अपने कमरे में आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम को परिजन जब घर पहुंचे तब कृपाल घर में अचेत पड़े थे। यह देख परिवार के लोग उनको तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब चार लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ था। यह कर्ज उनको इसी वर्ष चुकाना था। फसल खराब होने के बाद वह परेशान हो गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed