{"_id":"621fd0c404dead72250f397e","slug":"online-ticket-booking-service-started-in-ac-buses-of-roadways-jhansi-news-jhs2159992117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में मंगलवार से रोडवेज की बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सेवा शुरू हो गई। इसमें दो दिनों में 25 यात्रियों ने घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कराकर इस सुविधा का लाभ लिया।
महानगर से प्रतिदिन 11 वातानुकूलित बसों का संचालन बस अड्डे से किया जाता है। इसमें आठ झांसी डिपो और दो अवध डिपो और एक किदवईनगर डिपो है। इन सभी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने से अब यात्रियों को बहुत सहूलियत हो गई है। यात्री अब बिना आईडी बनाए भी एडवांस टिकट ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। इसमें यात्री को अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा। फिलहाल झांसी डिपो से अभी रोडवेज की एसी जनरथ बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। झांसी से उरई, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और बनारस के लिए ऑनलाइन अग्रिम और तत्काल टिकट की बुकिंग यात्री करा सकेंगे।
एआरएम प्रियम श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिनों में 25 यात्रियों ने घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कराकर इस सुविधा का लाभ लिया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा में एक और सुविधा दी गई है। इसमें टिकट निरस्त कराने पर आगामी तीन दिनों यानी 72 घंटे में रकम बुकिंग करने वाले के खाते में वापस पहुंच जाएगी। होली पर बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग राहत की बात है। ऑनलाइन सीट बुकिंग शुरू होने से यात्री 30 दिन पहले से एडवांस में सीट बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
एसी बस का रूट समय
झांसी से लखनऊ 7: 30 बजे (सुबह)
झांसी से कानपुर 8:30 बजे ( सुबह)
झांसी से कानपुर 10: 30 बजे ( सुबह)
झांसी से लखनऊ 12:00 बजे ( दोपहर)
झांसी से कानपुर 01: 20 बजे ( दोपहर)
झांसी से कानपुर 02: 40 बजे ( शाम)
झांसी से कानपुर 02 : 40 बजे (शाम)
झांसी से प्रयागराज/बनारस 0 5: 00 बजे (शाम)
झांसी से कानपुर 05 : 40 बजे (शाम)
झांसी से कानपुर 06 : 30 बजे ( शाम)
झांसी से लखनऊ 10 : 00 बजे (रात)