{"_id":"669b0ab7465aefbf7503efe6","slug":"online-test-report-will-be-available-in-chc-and-phc-also-jhansi-news-c-11-jhs1002-355094-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीएचसी और पीएचसी में भी मिलेगी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीएचसी और पीएचसी में भी मिलेगी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलने वाली रक्त की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्राें के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑनालाइन जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। यहां आने वाले रक्त नमूनों की रिपोर्ट जल्दी ही गांव में ही उपलब्ध होगी।
झांसी के जिला अस्पताल में वर्तमान में 150 से अधिक रक्त नमूनों की जांच की जाती हैं। यहां जिले भर के सीएचसी और पीएचसी से भी रक्त के नमूने जांच के लिए आते हैं। ऐसे में जब रिपोर्ट आती है तो उसे किसी कर्मी को लेने आना होता है लेकिन, आने वाले दो माह में जिला अस्पताल की लैब डिजिटल हो जाएगी। इसके बाद यहां से रिपोर्ट सीधे स्वास्थ्य केंद्रों को भेज दी जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल के चिकित्सक टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीज को स्वास्थ्य केंद्रों पर ही ऑनलाइन परामर्श देंगे। इसको लेकर मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया कि लैब को डिजिटल बनाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। जल्दी ही लैब को सभी स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ दिया जाएगा।