{"_id":"60a4262c8ebc3ea70655ab1a","slug":"online-banking-jhansi-news-jhs195177121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बैंकों में जाने से किया परहेज, 50 करोड़ का हुआ डिजिटल लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बैंकों में जाने से किया परहेज, 50 करोड़ का हुआ डिजिटल लेनदेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी आक्रामक होने के कारण कोरोना कर्फ्यू चल रहा है, जिसके चलते लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है। हालांकि, आपात सेवाओं के साथ बैंकों को भी खोला जा रहा था। लेकिन संक्रमण के भय के चलते लोग बैंकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों ने डिजिटल तरीके से ही लेनदेन किया। अनुमान के मुताबिक जिले भर में लगभग 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन डिजिटल तरीके से हुआ है।
कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ते ही सरकार द्वारा कोराना कर्फ्यू घोषित किया गया। शुरूआत में शनिवार व रविवार का ही कोरोना कर्फ्यू तय था। लेकिन संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं होने के कारण सप्ताह भर कर दिया गया था जो समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। तब से लेकर आज तक कोरोना कर्फ्यू जारी है। ऐसे में रुपयों की निकासी के लिए लोग बैंकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। इसके चलते बैंकों में नहीं के बराबर भीड़ देखी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान लोगों ने डिजिटल लेनदेन पर ज्यादा भरोसा किया है। छोटी खरीदारी हो या बड़ी, अधिकतर लोग ऑनलाइन तरीके से ही भुगतान कर रहे हैं, जिसके चलते जिले भर में अब तक 50 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो चुका है।
अग्रणी जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के साथ ही लॉकडाउन होने के कारण लोग बैंकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में एटीएम और डिजिटल लेनदेन ही कर रहे हैं। अब तक लगभग 50 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन लेनदेन किया जा चुका है।