{"_id":"5d1132d38ebc3e762863d2c7","slug":"onion-rate-incease-jhansi-news-jhs142081519","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवक कम होने से बढ़ने लगे प्याज के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवक कम होने से बढ़ने लगे प्याज के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आवक घटने प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दस रुपये प्रति किलो की दर से बिक ने वाली प्याज बीस से पच्चीस रुपये प्रति किलो की दर से शहर भर के बाजारों में बिक रही है। व्यापारियों के अनुसार प्याज के दाम और भी बढ़ने की संभावना है।
शहर की थोक सब्जी मंडी में नासिक, व्यावरा, इंदौर व शिवपुरी से प्याज की आती है। आयात कम होने से इसका प्रभाव शहर की मंडियों पड़ा है। दस रुपये किलो की दर से बिकने बाली प्याज अब बीस से पच्चीस रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे शहर भर में प्याज के दाम बढ़ने लगे हैं जिसका सीधा असर लोगों जेब पर पड़ रहा है व लोगों को अधिक दामों में प्याज को खरीदना पड़ रहा है। सब्जी मंडी के थोक व्यापारी अनीस राईन ने बताया कि इस बार प्याज का उत्पादन कम हुआ है व बड़े व्यापारियों ने प्याज का स्टॉक कर लिया है। इससे प्याज कम मात्रा में ही शहर की मंडी में आ रही है जिससे दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। बताया कि प्याज के दाम और भी बढ़ने कर संभावना है। वहीं मोहम्मद जाकिर ने बताया कि र्कई शहरों में बारिश होने से प्याज के साथ-साथ लगभग सभी सब्जियों के दामों में इजाफा हो रहा है। बताया कि बारिश के मौसम में दूसरी जगहों से आने वाली सब्जियां कम आती हैं जिससे सब्जियां मंहगे दामों में मिलती हैं।