{"_id":"5e3b1caf8ebc3ee5b3303d4b","slug":"ongrass-office-become-hitech-jhansi-news-jhs1593304102","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में इंटरनेट और कंप्यूटर तकनीक से लैस होगा कांग्रेस दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में इंटरनेट और कंप्यूटर तकनीक से लैस होगा कांग्रेस दफ्तर
Thu, 06 Feb 2020 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कांग्रेेस पार्टी का दफ्तर भी इंटरनेट की हाईटेक तकनीक से लैस होगा। कंप्यूटर सेट व लैपटॉप लगाए जाने हैं। इसके संचालन को एक्सपर्ट लगाए जाएंगे। जो भाजपा की सोशल मीडिया विंग को स्थानीय स्तर पर जवाब देंगे।
विज्ञापन
साथ ही, हाईकमान के निर्देशों को सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे। कांग्रेसियों ने पार्टी के आला पदाधिकारियों के निर्देशों का कितना पालन किया। इसकी भी रिपोर्ट प्रतिदिन दफ्तर से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा और उसके समर्थक संगठनों की सोशल मीडिया पर दबदबा अच्छा खासा है। इस दबदबे को जवाब देने के लिए पिछले काफी समय से कांग्रेेस में योजनाएं बनाई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के कई कांग्रेस दफ्तरों को न सिर्फ संवारा जा रहा है।
विज्ञापन
बल्कि वहां इंटरनेट, कंप्यूटर जैसे आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मानिक चौक स्थित कांग्रेस दफ्तर को भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। रंग रोगन हो चुका है। सोफा सेट रखने जा रहे हैं।
इंटरनेट कनेक्शन के साथ दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप लगाया जाएगा, जिन्हें चलाने को दो कर्मचारी रखे जाएंगे। जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने बताया कि कार्यालय में कैमरे भी लगेंगे, जो कंप्यूटरों से लिंक होंगे। यह सभी कार्य फरवरी के अंत तक पूरे हो जाएंगे।