फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One voter center not more than six booth

एक मतदान केंद्र में नहीं होंगे छह से अधिक बूथ

Tue, 09 Mar 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
One voter center not more than six booth
झांसी। पंचायत चुनावों को लेकर आयोग की तैयारियां तेज हो गईं। गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए अधिकतम छह बूथ रखने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक तैयारियां शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

आरक्षण तय होने के साथ ही पंचायत चुनावों को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, प्रशासनिक तैयारियां भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हैं। मतदान कराने को लेकर आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। निर्देशों के मुताबिक न्यूतनम 400 मतदाताओं के लिए एक बूथ बनाया जाएगा जबकि अधिकतम 800 मतदाता शामिल किए जा सकते हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से कराने के लिए एक मतदान केंद्र पर अधिकतम छह बूथ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इनसे अधिक बूथ पर रोक लगाई गई है हालांकि जनपद में छह मतदान केंद्र ही ऐसे चिन्हित हुए जहां छह से अधिक बूथ बने थे। ऐसे में इनका विकल्प तलाशा जा रहा। चुनावी तैयारियों के मुताबिक जनपद में कुल 759 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं, जिनमें कुल 1672 बूथ बनाए जाएंगे। बता दें, इस बार सभी चार पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। जनपद में कुल 496 ग्राम पंचायत, 6170 ग्राम पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed