फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One step project will be start from chirganv

चिरगांव से शुरू होगा अनाज उठान का वन स्टेप प्रोजेक्ट

Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
One step project will be start from chirganv
झांसी। अनाज उठान के लिए वन स्टेप प्रोजेक्ट के तहत झांसी मंडल के तीन ब्लॉक चयनित किए गए हैं। अब यहां पांच अक्तूबर से सीधे गोदाम से कोटेदारों तक अनाज पहुंचा दिया जाएगा। आरएफसी कार्यालय से इस संबंध में तैयारियां आरंभ करा दी गई हैं।
विज्ञापन

झांसी में चिरगांव ब्लॉक को पायलट प्रोजेक्ट में चुना गया है जबकि ललितपुर में बांसी एवं जालौन में जालौन ब्लॉक शामिल किए गए हैं। चिरगांव में 51, बांसी में 53 एवं जालौन में 87 कोटेदारों तक नई व्यवस्था के जरिए अनाज पहुंचाया जाएगा। मौजूदा व्यवस्था में टू स्टेप वितरण प्रणाली काम कर रही है। इसके जरिए गोदाम से पहले अनाज ब्लॉक पहुंचाया जाता है। वहां से यह कोटेदारों तक भेजा जाता है। दो चरणों में होने की वजह से इसमें समय लगने साथ ही परिवहन लागत भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए कुछ समय पहले वन स्टेप डिलीवरी व्यवस्था आरंभ करने का निर्णय हुआ। शासन ने दस ब्लॉक से कम जनपदों में नई व्यवस्था पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने का निर्णय लिया। अफसरों को उम्मीद है इससे गड़बड़ी को रोका जा सकेगा। अधिकारियों का कहना है इस व्यवस्था में जीपीएस युक्त वाहनों का ही इस्तेमाल होगा। आरएफसी नरेंद्र कुमार का कहना है शासन के निर्देश के मुताबिक तीनों जनपदों में ब्लॉक चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed