फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One person died in Jhansi Gursarai police station area, suspected to be a heart attack

Jhansi: साले की मेहंदी की रस्म में जीजा की थमी सांसें; अचानक बेचैनी के बाद गिरे, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Thu, 20 Feb 2025 02:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 20 Feb 2025 02:32 PM IST
सार

शिवाजी नगर निवासी दीपक मिश्रा (33) रेलवे में कार्यरत थे। पिता शंकरदयाल मिश्रा के रेलवे से वीआरएस लेने पर उन्हें नौकरी मिली थी। गुरसराय के पठा गांव निवासी उनके साले की बृहस्पतिवार को शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए वे मंगलवार को अपनी ससुराल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
One person died in Jhansi Gursarai police station area, suspected to be a heart attack
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

झांसी के गुरसराय थाना इलाके में साले की मेहंदी की रस्म में जीजा की मौत हो गई। अचानक बेचैनी के बाद वे गिर पड़े, इसके बाद नहीं उठे। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


शिवाजी नगर निवासी दीपक मिश्रा (33) रेलवे में कार्यरत थे। पिता शंकरदयाल मिश्रा के रेलवे से वीआरएस लेने पर उन्हें नौकरी मिली थी। गुरसराय के पठा गांव निवासी उनके साले की बृहस्पतिवार को शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए वे मंगलवार को अपनी ससुराल पहुंच गए थे। बुधवार की शाम हंसी-खुशी के माहौल में मेहंदी की रस्म चल रही थी। इस दरम्यान परिवार के लोगों के संग दीपक ने डांस भी किया। इसके बाद सभी के साथ खाया। खाना खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी और इसके बाद वे अचानक कुर्सी से गिर गए। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर भागे। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि मृतक दीपक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। मृतक के दो बेटे शिब्बू और शिवांश हैं। उनकी मौत के बाद से शादी घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कुमकुम पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है। परिजन का कहना है कि उनके साले की विवाह की रस्म परिवार के चंद लोगों की मौजूदगी में बेहद सादगी से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed