{"_id":"643ee40cf24c590f9d0d42c4","slug":"one-paper-rejected-from-ward-number-59-247-candidates-in-fray-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-78323-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वार्ड नंबर 59 से एक पर्चा हुआ खारिज, 247 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वार्ड नंबर 59 से एक पर्चा हुआ खारिज, 247 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। मंगलवार को नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें वार्ड नंबर चार से एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया है। इस दौरान नामांकन स्थल एलवीएम में प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों का जमावड़ा बना रहा।
महानगर के 60 वार्डों से 248 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें वार्ड क्रमांक 59 से प्रत्याशी सिकंदर खान का पर्चा खारिज कर दिया गया। उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ बिजली और पानी के अदेय प्रमाण पत्र नहीं लगाए थे। जबकि, नगर निगम के महापौर के सभी 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके अलावा बड़ागांव नगर पंचायत व बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे सभी आठ-आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में भी कोई कमियां नहीं मिलीं। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
इस दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों का नामांकन स्थल लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आवागमन बना रहा। जांच में नामांकन पत्र सही पाए जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र की छोटी-मोटी कमियों को भी दूर करने का मौका दिया गया।