{"_id":"5e5ea67d8ebc3ec75270fbf6","slug":"one-lekhpal-suspended-other-will-be-transfer-jhansi-news-jhs161643785","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लेखपाल निलंबित, दूसरे का होगा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लेखपाल निलंबित, दूसरे का होगा स्थानांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनियमितताएं सामने आने पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने एक लेखपाल के निलंबन तथा दूसरे के स्थानांतरण के निर्देश जारी किए। उप श्रमायुक्त के वेतन पर रोक लगाई। अनियमितताओं की शिकायत सामने आने पर बरुआसागर नगर पालिका के कार्यों की जांच के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में जितेंद्र सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई कि वे भूमि पर कब्जे की छह माह से शिकायत कर रहे हैं, बावजूद लेखपाल निस्तारण नहीं कर रहा है। इस पर डीएम ने मानपुर के लेखपाल अतर सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। अठौंदना निवासी वीरेंद्र सिंह ने लेखपाल पर भूमि की पैमाइश की गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत की, इस पर डीएम ने लेखपाल संतोष सिंह गौर के स्थानांतरण के निर्देश दिए। बरुआसागर से आए लोगों ने नगर पालिका पर गुणवत्ता विहीन व मानक के विपरीत कार्य का आरोप लगाया। डीएम ने कार्यों की जांच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कराने के निर्देश जारी किए। समाधान दिवस पर अनुपस्थित पाए जाने पर उप श्रमायुक्त को वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान डीएम ने कहा कि अधिक शिकायतों को लंबित रखने वाले लेखपालों की सूची तैयार की जाए। समाधान दिवस पर राशन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश से खराब हुईं किसानों की फसलों रिपोर्ट तैयार की जाए। किसानों को क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी डी प्रदीप कुमार, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।