फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One lane of Gwalior Road Overbridge will be ready by July 20

Jhansi News: बीस जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगी ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की एक लेन

Fri, 02 Jun 2023 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
One lane of Gwalior Road Overbridge will be ready by July 20
- बुंदेलखंड का पहला धनुषाकार ब्रिज होगा
विज्ञापन

फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की एक लेन का काम 20 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे लेकर रेलवे की ओर से तैयारियां तेजी से जारी हैं। काम पूरा करने के लिए रेलवे 15 जून के बाद ब्लॉक लेगा। यह बुंदेलखंड का पहला धनुषाकार ओवरब्रिज होगा।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था। काम पूरा करने की मियाद मार्च 2023 तय की गई थी। लेकिन, अब भी इसका काम जारी है। 994.43 मीटर लंबे ब्रिज के रेलवे ट्रैक के ऊपर का 75 मीटर का हिस्सा रेलवे को बनाना है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम अपने हिस्से का 90 प्रतिशत काम पूरा कर चुका है। एक ओर सर्विस लेन बनाई जाने लगी है। वहीं रेलवे की ओर से ओवरब्रिज के बीचोंबीच रेल ट्रैक के ऊपर बनने वाले लोहे के स्ट्रक्चर का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। इस स्ट्रक्चर को पुलिंग कर रेलवे ट्रैक के ऊपर ले जाया जाएगा। इस काम के दौरान ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। इसके लिए रेलवे 15 जून के बाद ब्लॉक लेगा। रेलवे की 20 जुलाई तक एक लेन का काम पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस साल दूसरी लेन भी हो जाएगी तैयार
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज दो लेन में बनाया जा रहा है। इसकी एक लेन 20 जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इसकी दूसरी लेन तैयार की जाएगी। रेलवे की दूसरी लेन का काम इस साल के अंत तक पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी आवागमन में हो रही है भारी परेशानी
झांसी। ओवरब्रिज का निर्माण चालू होने की वजह से अभी वाहनों को बदले हुए रास्तों से गुजारा जा रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर दतिया गेट वाले मार्ग पर दिन में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां से गुजरने वाले सभी लोग ब्रिज का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।


ओवरब्रिज का रेलवे के हिस्से का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 15 जून के बाद झांसी-कानपुर रेल ट्रैक पर ब्लॉक लेकर काम पूरा किया जाएगा। रेलवे की 20 जुलाई तक ब्रिज को पूरा करने की योजना है।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed