फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One lakh rupees were demanded from the husband in lieu of returning the wife

Jhansi News: पत्नी को वापस करने की एवज में पति से मांगे एक लाख रुपये

Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were demanded from the husband in lieu of returning the wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार इलाके में पत्नी को वापस करने के एवज में युवक ने पति से एक लाख रुपये की डिमांड कर दी। पति ने पांच हजार रुपये चुका भी दिए। अब पैसा न होने पर उसने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सीपरी बाजार निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालिका के संपर्क में आई थी। यहां समीर नामक युवक से उसकी पत्नी की दोस्ती हो गई। समीर ने उसकी पत्नी की दिल्ली में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। समीर की बातों में आकर उसकी पत्नी 10 जून को समीर के साथ दिल्ली चली गई। समीर उसे लेकर दिल्ली के अपने फ्लैट में पहुंचा और उसे बंधक बना लिया। समीर ने उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें भी बना ली। इसके बाद समीर ने दिल्ली से फोन करके उसकी पत्नी के वहां होने की बात बताई। पत्नी को वापस करने के लिए एक लाख रुपये की डिमांड की। पैसा न देने पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। पति ने 12 जून को समीर को पांच हजार रुपये दे भी दिए। उसने बाद में पैसा न होने की बात कहते हुए पत्नी को छोड़ देने की गुजारिश की लेकिन, समीर नहीं माना। पीड़ित पति सीपरी बाजार थाने पहुंच गया और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed