फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One lack people disturb from light

बिजली के लिए तरसी एक लाख आबादी

Mon, 18 May 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
One lack people disturb from light
One lack people disturb from light
झांसी। रविवार की रात आई आंधी - बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त केबल बक्सा को सुधारने में सोमवार को छह घंटे का वक्त लग गया। इससे उनाव गेट और सूतीमिल सबस्टेशन से जुड़े 40 से अधिक क्षेत्रों में रहने वाली एक लाख से अधिक आबादी बिजली के बिना परेशान रही।
विज्ञापन

महानगर से 15 किलोमीटर दूर स्थित बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से उनाव गेट और सूती मिल सबस्टेशन तक आने वाली हाइटेंशन लाइन एक ही खंभे पर होकर आती है। रविवार की रात आंधी- बारिश के दौरान उनाव गेट सबस्टेशन लाइन का केबल बक्सा रास्ते में फट गया था। इससे संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। हालांकि, आधी रात के बाद सूतीमिल की लाइन से जोड़कर कुछ क्षेत्रों की बिजली को चालू कर लिया गया, जबकि अधिकांश इलाके रात भर अंधेरे में रहे। सोमवार की सुबह 11 बजे से केबल बक्सा को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। इस कार्य के कारण सूती मिल की लाइन को भी बंद करना पड़ा। यह कार्य शाम पांच बजे पूरा हो सका। इस कारण छह घंटे तक दोनों सबस्टेशनों से जुड़े 40 से अधिक क्षेत्रों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों की गुल रही बिजली
अयोध्या पुरी, अंदर- बाहर उनाव गेट, सराय, चार खंभा, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, इतवारी गंज, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रियल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, कांशीराम कॉलोनी और उनाव बालाजी रोड के पच्चीस किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुई हाइटेंशन लाइन
अभी मुन्नालाल सबस्टेशन को हाइडिल सबस्टेशन से लिंक होकर आई हाइटेंशन लाइन से करंट मिलता है। मुन्नालाल की एक पुरानी लाइन है जो हंसारी होकर आती है उसे वैकल्पिक रूप से चलाया जाता है। रविवार की रात आंधी- बारिश के दौरान इस वैकल्पिक लाइन के कई जगह खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। सोमवार को दिन भर उक्त लाइन की मरम्मत का कार्य चलता रहा।

दो जगह के फुंके ट्रांसफार्मर
आंधी- बारिश के दौरान बिजली गिरने से पानी वाली धर्मशाला पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कूल के पास और भांडेरी गेट पर रखे ट्रांसफार्मर फुंक गए। डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कूल के पास का ट्रांसफार्मर रात तीन बजे बदल दिया गया। जबकि भांडेरी गेट का ट्रांसफार्मर 30 घंटे बाद बदला जा सका। इससे संबंधित क्षेत्र के लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed