फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One killed, three injured in car-truck collision

कार-ट्रक की भिडंत में एक की मौत, तीन घायल

Mon, 25 Jul 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in car-truck collision
झांसी। रविवार की दोपहर झांसी - मऊरानीपुर हाईवे पर कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ग्वालियर के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

ग्वालियर के साईं बाबा के मंदिर अपोलो हॉस्पिटल के पीछे निवासी संजय वैश्य की पत्नी नीता वैश्य अपनी बेटी सोनल (22) व बेटे जयदीप (20) के साथ कार से ग्वालियर की ओर जा रहीं थीं। कार में एक व्यक्ति और सवार था। कार बेटा जयदीप चला रहा था। ओरछा तिगैला के पास कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को मुश्किल से निकाला जा सका। चारों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां कार सवार अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, बाकी तीनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

एंबुलेंस स्टाफ ने दिखाई मानवता
झांसी। हादसे के बाद टीकमगढ़ की सरकारी एंबुलेंस एक मरीज को मेडिकल कॉलेज छोड़कर वापस लौट रही थी। हादसे की जानकारी होने पर एंबुलेंस में मौजूद चालक आमिर खान व टीएमटी बृजेंद्र झा ने गाड़ी रोक दी। ओरछा थाने की एंबुलेंस आने में देरी हो रही थी, ऐसे में पुलिस के कहने पर एंबुलेंस स्टाफ ने अपने अधिकारी से बात की। स्वीकृति मिलते ही वे तत्काल एंबुलेंस से मां, बेटा और बेटी को मेडिकल ले आए। चौथा घायल कार में फंसा हुआ था। उसे बाद में दूसरी गाड़ी से मेडिकल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed