{"_id":"5d6268668ebc3e016308d01b","slug":"one-died-by-gun-shot-after-dispute-between-two-parties-in-jhansi-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दही हांडी के दौरान दो पक्षों में विवाद, एक युवक की गोली लगने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दही हांडी के दौरान दो पक्षों में विवाद, एक युवक की गोली लगने से मौत
Mon, 26 Aug 2019 05:26 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 26 Aug 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत की घटना सामने आई है। थाना बार के ग्राम बरोदा में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। विवाद के दौरान किसी ने गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली लगने से गोपाल नाम के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक केप्टन एमएम बेग ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विवाद को शांत करने के लिए कई थानों की फोर्स को मड़ावरा बुलाया गया। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने घटना की जानकारी लेकर, उचित कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन