{"_id":"5f3199558ebc3e3ced200754","slug":"one-day-doing-3435-corona-test-42-find-positive-reporters-news-jhs1735902185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में हुईं रिकॉर्ड 3,435 जांचें, 42 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में हुईं रिकॉर्ड 3,435 जांचें, 42 पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : ??????
झांसी। जिले में कोरोना वायरस की रिकॉर्ड 3,435 जांचें हुई। इस दौरान केवल 42 पॉजिटिव केस ही सामने आए हैं। मरीजों के ठीक होने का क्रम भी तेजी से बढ़ा है। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 79.29 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिले में कोरोना वायरस के जांच की रफ्तार तेजी से बढ़ा दी गई है। इसके लिए शासन की तरफ से लगातार मशीनें और किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। जांचों का दायरा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी काफी मेहनत कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि लगातार जांचों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को जांच के मामले में अब तक सारे रिकॉर्ड टूट गए, जब एक ही दिन में 3435 जांचें की गईं। इनमें 2985 एंटीजन, 415 आरटी-पीसीआर और 35 ट्रू नेट जांच की गईं। इनमें 42 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 2739 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 2054 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। स्वस्थ होने पर 43 मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 79.29 प्रतिशत पर पहुंच गया है। मौजूदा समय में जिले में 486 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें भी 60 मरीजों को छोड़कर बाकी सभी बगैर लक्षण या सूक्ष्म लक्षण वाले मरीज हैं। जिले में अब तक 81 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना वायरस की चेन टूट गई है। इसी का नतीजा है कि नए मरीज कम सामने आ रहे हैं। अभी जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। लोग भी जांच के लिए आगे आएं। जितनी ज्यादा जांचें होंगी, उतना ही खतरा कम होता जाएगा।
विज्ञापन
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी