{"_id":"624175217df03c436525f827","slug":"one-crore-cheated-from-inspector-in-name-of-getting-a-job-in-the-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दरोगा से एक करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दरोगा से एक करोड़ की ठगी
Mon, 28 Mar 2022 02:13 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:13 PM IST
सार
आरोपियों ने वन विभाग में वन रक्षक, वन दरोगा एवं लिपिक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये मांगे थे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने दो बेटे और रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ दे दिया।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के जालौन में तैनात रहे दरोगा सैयद वाहिद अली निवासी संगम विहार कॉलोनी से वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक करोड़ ठग लिए। जालसाजी का पता चलने पर दरोगा ने न्यायालय की मदद से ज्ञानेश्वर उपाध्याय, रमेश, शेषनारायण, संजय सिंह एवं अनीस अंसारी निवासी आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अब सेवानिवृत्त हो चुके सब इंस्पेक्टर सैयद वाहिद अली के मुताबिक, आरोपियों ने वन विभाग में वन रक्षक, वन दरोगा एवं लिपिक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये मांगे थे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने दो बेटे और रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ दे दिया। शिकायत लेकर वह पुलिस के पास गए लेकिन, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद नवाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन