{"_id":"662c327a593ca809fe09f674","slug":"one-crore-cheated-from-doctor-on-the-pretext-of-getting-land-four-named-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-304611-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमीन दिलाने के बहाने चिकित्सक से ठग लिए एक करोड़, चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमीन दिलाने के बहाने चिकित्सक से ठग लिए एक करोड़, चार नामजद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जमीन दिलाने के बहाने चिकित्सक से जालसाजों ने एक करोड़ रुपये ठग लिए। चिकित्सक ने चार आरोपियों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक और दो के सामने रहने वाले डा.सुरेंद्र कत्याल ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर 2014 को उन्होंने होशंगाबाद निवासी बिहारी लाल पालीवाल, उसके पुत्र पंकज पालीवाल, बृजेश पालीवाल एवं राघवेंद्र पालीवाल के साथ सिविल लाइंस की एक जमीन का सौदा किया था। पूरा सौदा एक करोड़ रुपये का तय हुआ। बयाना के तौर पर उन्होंने चेक से आरोपियों को पचास लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में चेक से उनको भुगतान कर दिया। इसके बाद मालूम चला कि इस जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। इस वजह से जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई जा सकी। कोर्ट में भी यह विवाद पहुंच गया। आरोप है कि राजेंद्र पालीवाल ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत करके अमानत में खयानत करते हुए उनकी पूरी रकम हड़प ली। अब जब वह अपना पैसा इनसे वापस मांग रहे हैं तब आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद नवाबाद थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।