फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One and a half months ago, the clerk of Shri Ram College had issued the paper

डेढ़ महीने पहले श्रीराम कॉलेज के लिपिक ने आउट किया था पेपर

Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One and a half months ago, the clerk of Shri Ram College had issued the paper
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छह अप्रैल 2022 को हुए बीएससी द्वितीय वर्ष के भौतिक विज्ञान सेकेंड प्रश्नपत्र को श्रीराम कॉलेज बंगरा के लिपिक ने आउट किया था। पेपर शुरू होने से पहले लिपिक ने उसकी फोटो खींचकर भतीजी के मोबाइल पर भेज दी थी। इसके बाद भतीजी ने अपनी सहेली को भेजी और कुछ ही मिनटों में ये पेपर वायरल हो गया था।
विज्ञापन

सुबह सात से नौ बजे की पाली में भौतिक विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई थी। बीयू के परीक्षा भवन में कक्ष निरीक्षक द्वारा एक छात्र को पर्ची के साथ पकड़ने पर पेपर आउट होने का खुलासा हुआ। इसमें 20 प्रश्नपत्रों के ऑब्जेक्टिव उत्तर (ए, बी, सी, डी) लिखे हुए थे। जब कॉपी से इसका मिलान किया गया तो पता लगा कि छात्र ने उत्तर पुस्तिका में भी उसी आधार पर उत्तर लिखे थे, जो कि सही थे। जब शिक्षक उसे नकल में बुक करने लगे तो छात्र बोला कि मुझे ही क्यों पकड़ रहे हो? अधिकांश परीक्षार्थियों के मोबाइल पर ये पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही पहुंच चुका है। इसके बाद सभी छात्रों के मोबाइल फोन की जांच शुरू हुई। तब पता चला कि पेपर आउट हुआ है। इसके बाद बुंदेलखंड के सातों जिलोें में 189 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे 5552 परीक्षार्थियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि श्रीराम कॉलेज के लिपिक राजदीप यादव ने अपनी भतीजी को पेपर की फोटो खींचकर भेजी थी। इसके बाद भतीजी ने अपने सहेली को भेज दी। फिर सहेली ने अपने दोस्त को और ये पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed