फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   once more eve teasing case in distict hospital

महिला अस्पताल में एक और महिला हुई छेड़छाड़ की शिकार

Wed, 12 Feb 2020 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
once more eve teasing case in distict hospital
झांसी। जिला महिला अस्पताल में एक बार फिर छेड़खानी की घटना सामने आई है। मंगलवार को अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने सीएमएस को दिए शिकायती पत्र में अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर अपने कक्ष में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। एक सप्ताह में एक ही कर्मचारी द्वारा दूसरी बार छेड़छाड़ की घटना सामने आने पर अस्पताल की महिला कर्मचारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी कई तरह के बहाने बनाकर अपने कक्ष में बुलाता था और कक्ष में ही उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। कर्मचारी महीनों से ऐसा ही व्यवहार करता चला आ रहा है। शिकायत करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता था। पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार शिकायत के लिए हिम्मत की लेकिन उक्त कर्मचारी का अस्पताल में काफी दबदबा है। जिसके चलते शिकायत नहीं कर सकी। लेकिन अस्पताल की एक और महिला कर्मचारी ने हिम्मत दिखाई तो उससे उसका साहस बढ़ा। शिकायती पत्र में कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं, सप्ताह में दूसरी बार छेड़छाड़ की घटना सामने आने पर अस्पताल की महिला कर्मचारी दहशत में हैं। कुछ महिला कर्मचारियों ने कहा कि जब अस्पताल की महिला कर्मचारियों के साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है तो अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव होता होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वसुधा अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को स्थानांतरित हुई जांच
पिछले दिनों अस्पताल में एक अन्य महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया था। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने जांच करने से हाथ खड़े कर दिए। जिस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से जांच सीएमओ को स्थानांतरित कर दी गई है। अब सीएमओ कार्यालय से जांच समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed