फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the retirement of the father, the son gifted plants to the guests

पिता के रिटारमेंट पर बेटे ने मेहमानों को उपहार में दिए पौधे

Sun, 03 Jul 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
On the retirement of the father, the son gifted plants to the guests
झांसी। पिता के सेवानिवृत्त होने पर बेटे ने एक अनोखी पहल की शुरूआत की है। समारोह में आए हुए मेहमानों को बेटे ने उपहार में पौधे भेंट कर हरियाली का संदेश दिया। मेहमानों ने बेटे की इस पहल का स्वागत करते हुए सराहना की है।
विज्ञापन

नारायण धर्मशाला निवासी संदीप रविकुल वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं। उनके पिता वाणिज्य कर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पिता के सेवानिवृत्त होने के साथ ही पांच वर्षीय पुत्र मौलिक रविकुल का जन्मदिन होने के कारण इलाहाबाद बैंक स्थित एक विवाह घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। सेवानिवृत्त और जन्मोत्सव कार्यक्रम होने के कारण लोग कार्यक्रम स्थल पर उपहार लेकर आए थे। लेकिन लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करने के साथ ही पौधों का महत्व बताने के लिए संदीप कुमार ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट देने का निर्णय लिया। जिसके तहत आयोजन स्थल पर गुड़हल, गुलाब, कड़ी पत्ता, शहजन, तुलसी, चांदनी, बेला सहित कई प्रजातियों के पौधों को रख दिया गया था। कार्यक्रम से निपटने के बाद गेट पर ही मेहमानों को उपहार के रूप पौधा देकर विदा किया गया। इस मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed