Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the first day, more than 700 people, including the DM, completed a self-enumeration.

Jhansi News: पहले दिन डीएम समेत 700 से ज्यादा लोगों ने की स्वगणना

Tue, 17 Nov 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
On the first day, more than 700 people, including the DM, completed a self-enumeration.
झांसी। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत के पहले ही दिन जिलाधिकारी गौरांग राठी समेत 700 से अधिक लोगों ने स्वगणना की। इसके तहत 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। परिवार के मुखिया की आईडी के माध्यम से परिवार के अन्य सदस्यों का ब्योरा भी भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे। स्वगणना के लिए भारत सरकार का पोर्टल https://se.census.gov.in उपलब्ध कराया गया है। इस पर लोग घर बैठे अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। सत्यापन के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 700 से अधिक लोगों ने स्वगणना की है। जनगणना कार्य के लिए जिले में 4,384 प्रगणकों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 40 सवालों के देने होंगे जवाब
व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध
लिंग, जन्मतिथि एवं आयु, वर्तमान वैवाहिक स्थिति
विवाह के समय आयु, पति/पत्नी का नाम
घोषित राष्ट्रीयता, धर्म
अनुसूचित जाति/जनजाति/जाति,
पिता और माता का विवरण
दिव्यांगता
मातृभाषा एवं अन्य ज्ञात भाषाएं
साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता
शिक्षण संस्थान में उपस्थिति
उच्चतम शैक्षिक स्तर एवं विषय/विधा
पिछले वर्ष में कार्य किया या नहीं
आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
व्यवसाय
उद्योग/व्यापार/सेवा का प्रकार
कामगार की श्रेणी
गैर-आर्थिक गतिविधि
काम की तलाश या काम के लिए उपलब्धता
कार्यस्थल तक आवागमन
जन्म स्थान
अंतिम निवास स्थान
स्थानांतरण का कारण
गांव/नगर में निवास की अवधि
स्थायी निवास का पता
वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या
अब तक जन्मे जीवित बच्चों की कुल संख्या
पिछले एक वर्ष में जीवित जन्मे बच्चों की संख्या
कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
बैंक खातों की कुल संख्या
मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो)
आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो)
मतदाता पहचान पत्र नंबर (यदि उपलब्ध हो)
पासपोर्ट नंबर (भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए)
ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed