फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the death of the youth of Basti, the relatives accused of murder

बस्ती के युवक की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 20 Jul 2021 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
On the death of the youth of Basti, the relatives accused of murder
झांसी। रविवार को रक्सा थाना इलाके में बस्ती जिले के एक युवक की लाश पड़ी मिली थी। सोमवार को झांसी आए युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज के ग्राम बहरवाली निवासी युवक गोविंद यादव (22) पुणे में प्राइवेट काम करता था। 13 जुलाई को वो ट्रेन से पुणे से अपने घर के लिए रवाना हुआ था। 14 जुलाई को वो झांसी आया था। झांसी स्टेशन से उसे ट्रेन बदलनी थी। लेकिन रविवार को उसका शव रक्सा थाना इलाके के ललितपुर हाईवे के पास स्थित डोंगरी गांव के पास पड़ा मिला था। आधार कार्ड के उसकी पहचान की गई थी। सूचना मिलने पर युवक के परिजन सोमवार को झांसी पहुंच गए। मृतक के मामा नंदलाल यादव ने बताया कि 14 जुलाई को गोविंद से बात हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। रविवार को उसके मरने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उसे झांसी स्टेशन उतरकर ट्रेन पकड़नी थी। ऐसे में वो गांव कैसे पहुंच गया, ये रहस्य है। उन्होंने युवक की हत्या का आरोप लगाया। कत्ल किसने और क्यों किया, इस बारे में कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed