फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the birth of the Lord Jesus hugged, prayed

प्रभु यीशु के जन्म पर गले मिले, प्रार्थना की

Sun, 25 Dec 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
On the birth of the Lord Jesus hugged, prayed
yisu, jhansi news - फोटो : demo
शनिवार की रात 12 बजते ही महानगर के चर्चों के घंटे एक साथ गूंज उठे। जिनक ी ध्वनियों ने बताया कि प्रभु यीशु ने विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए जन्म ले लिया है। इसके साथ ही चर्चों में मुख्य प्रार्थना सभाएं प्रारंभ हो उठी। प्रभु यीशु के शिशु रूप के दर्शन कर एक दूसरे से गले मिले तथा क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन

 सेंट जूड श्राइन में श्रद्धालुओं ने कैरल्स गीत गाए। चर्च में रात 11:30 बजे से धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।  चर्च का घंटा गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए और चरनी में प्रभु के शिशु रूप के दर्शन किए। इस अवसर पर फादर डेनिस, जोसेफ, अरुल, जूड जेवियर डिसिल्वा, जोन कुटिन्हो, ब्रदर अशोक, मुकेश,    जूलियन आदि मौजूद रहे। सेंट एंथोनी चर्च में बिशप पीटर परापुलिल्ल के नेतृत्व में प्रभु यीशु का जन्म को लेकर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इधर प्रेमनगर स्थित संत जोंस चर्च में प्रार्थना सभा अवसर पर फादर सदानंद ने कहा कि प्रभु यीशु आए सभी के जीवन को आनंद से भरते है। कथीड्रल चर्च, नित्य सहायक माता सीपरी चर्च में भी रात को प्रभु यीशु के जन्म के महिमा गीत गाए गए। सेंट मार्टिन चर्च में सुबह हुई प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं ने कैरल्स गीत गाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
झांकी निकाली गई  
क्रिसमस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड चर्च काउंसिल के तत्वावधान में क्राइस्ट चर्च व इमेनुयल चर्च यूसीएनआई झांसी द्वारा शहर में क्रिसमस झांकी निकाली गई। जो खाती बाबा से प्रारंभ होकर पुलिया नंबर नौ, इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, सीपरी बाजार, नंदनपुरा से होता हुआ खाती बाबा पर समाप्त हुई। इस अवसर पर स्टीफन सिंह, क्रिस्टीना सिंह, ऋतिका सिंह, नवरोज सिंह, पास्टर सर्वेश जोसफ, पास्टर संदीप लाल, रोहित यादव, नईम अहमद आदि मौजूद रहे। 


स्कूलों में भी आयोजन 
 किड्स किंगडम स्कूल में सांता क्लाज ने केक काटा और क्रिसमस की बधाईयां विद्यार्थियों को दी। इस दौरान बच्चों को गिफ्ट व चाकलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. मधु श्रीवास्तव, आर वी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ज्योत्सना सिंह, सरनजीत आदि मौजूद रही। सेंट स्टीफिंस ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म का नाट्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चेयरमैन बैंजामिन जेकब, चेयरपरसन चंद्रकांता जेकब, निदेशक स्टीफन जेकब, प्रधानाचार्या नताशा जेकब आदि मौजूद रही। खुशीपुरा में प्राथमिक विद्यालय खुशीपुरा व आंगन बाडी सैंयर गेट में विद्यार्थियों को फल व मिठाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर बंटी शर्मा, शशिकांत जतारिया, कपिल कुमार, राजीव गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed