{"_id":"60f08c1e8ebc3ec1f95cd0a7","slug":"on-road-mobile-snaching-jhansi-news-jhs1996284162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे राह बदमाशों ने मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरे राह बदमाशों ने मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरे राह बदमाशों ने मोबाइल छीना
झांसी। तीन दिन पहले सरे राह एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। लेकिन, पुलिस ने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया।
मेहंदी बाग निवासी छात्र प्रांजल तिवारी ने बताया कि 12 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे वो अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर की ओर लौैट रहा था। इसी दरम्यान ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार तीन युवक झगड़े पर उतारू हो गए। क्रॉसिंग खुलने पर वो आगे बढ़ा तो उन्होंने मिशन कंपाउंड के पास बाइक में लात मारकर गिरा दिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच उन्होंने मोबाइल फोन छीन लिया। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना की रिपोर्ट लिखाने पहले सिद्धेश्वर चौकी गया, वहां से कोतवाली भेज दिया गया। बाद में बताया कि घटना सीपरी थाना इलाके की बताई। सीपरी पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी भर की रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी की गई है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी जा चुकी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।