फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On hearing the news of her husband's death, the wife also broke her breath.

Jhansi News: पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी तोड़ दिया दम

Tue, 08 Aug 2023 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
On hearing the news of her husband's death, the wife also broke her breath.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के बघौरा गांव में चेकडैम में डूब जाने से किसान की मौत हो गई। पति की मौत का सदमा उसकी पत्नी सह नहीं सकी। जैसे ही पति के मौत की खबर उसे मिली वह बेहोश हो गई और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी प्रेम था। उधर दंपती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में तो कोहराम था ही गांव में भी हर आंख रोई।
बघौरा गांव निवासी प्रीतम राजपूत (47) खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह वह खेत पर गया था। उसका खेत बेतवा नदी के किनारे है। बगल में ही एक विशाल चेकडैम बना हुआ है। जिस समय प्रीतम खेत पर पहुंचा उस वक्त चेकडैम में पानी कम था लेकिन, दोपहर तक चेकडैम में पानी काफी अधिक बढ़ चुका था। काफी देर तक जब प्रीतम वापस नहीं लौटा तब पत्नी गीता (45) ने परिजनों को तलाशने के लिए भेजा। परिजन तलाशते हुए चेकडैम के पास पहुंचे। चेकडैम के बाहर ही प्रीतम की चप्पलें पड़ीं थीं। घबराकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में बबीना पुलिस मौके पर पहुंच गई। चेकडैम में तलाशने पर उसकी लाश बरामद हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात भर तो परिवार वाले प्रीतम की मौत को उसकी पत्नी गीता से छुपाए रहे मगर सोमवार सुबह जब यह बात गीता को बताई तो पति के मौत से उसको गहरा सदमा लग गया। यह बात सुनते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।छोटे भाई इमरत ने बताया कि भाई प्रीतम और भाभी गीता में आपस में बहुत प्रेम था। प्रीतम के लापता होने के बाद से ही भाभी परेशान हो गईं थीं। वह खुद जाकर अपने पति को तलाशना चाहती थीं लेकिन, परिवार के लोगों ने किसी तरह उनको वहां जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन


पति के आने के बाद ही खाना खाती थी गीता
परिजनों की मुताबिक शादी के करीब 30 साल बीत चुके थे लेकिन, पत्नी गीता अभी भी पति प्रीतम के घर लौटने केे बाद ही खाना खाती थीं। घर में वह खाने पर उनका इंतजार करतीं थीं। पत्नी की आदत को जानते हुए प्रीतम भी बाहर कहीं खाना नहीं खाता था। दोनों ही एक साथ खाना खाते थे। यह बात पूरे परिवार के लोगों को भी पता थी। परिवार में तीन बेटे एवं दो बेटी हैं। इनमें दो बेटे एवं एक बेटी की शादी कर चुके थे। चौबीस घंटे के भीतर ही दो मौत हो जाने से परिवार के लोगों मेंं कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed