{"_id":"5f10ac478ebc3e635821a1d9","slug":"old-man-shot-dead-jhansi-news-jhs171707066","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
gun
- फोटो : gun
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौका बाग में घर के बाहर टहल रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले।
शहर के मोहल्ला चौका बाग निवासी रघुनंदन वैद्य पुत्र बाबूलाल बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने रघुनंदन को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पुत्र पंकज दौड़ कर बाहर आया तो देखा कि उसने पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए हैं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मोहल्ला चौक का बाग में एक व्यक्ति की गोली मारकर उसके पड़ोसी ने ही हत्या कर दी। पड़ोसी का नाम पप्पु बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई। उसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैप्टन एमएम बेग, एसपी ललितपुर