फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old man died in road accident

Jhansi News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Fri, 07 Apr 2023 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Old man died in road accident
टोड़ी फतेहपुर। मऊरानीपुर गुरसराय मार्ग पर ग्राम किशोरपुरा के पास बाइक और कार की जोड़दार टक्कर में बाइक चालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। ग्राम महेवा थाना टोड़ी फ़तेहपुर निवासी अनुज पटेल पुत्र राघवेन्द्र द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके दादा जाहिर सिंह पटेल पुत्र दीने ग्राम रेवन में स्थित दूध डेयरी पर गए थे। लौटते समय ग्राम किशोरपुरा पर तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने जोड़दार टक्कर मार दी। जिससे उसके दादा जाहिर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस ने टक्कर मार कर भाग रही कार को ग्राम सिजारा थाना उल्दन के पास से पकड़ा कार चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed