फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   old lord shiva temple will decorate

प्राचीन शिव मंदिरों का होगा कायाकल्प

Thu, 13 Feb 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
old lord shiva temple will decorate
गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर परिसर के सभी प्राचीन मंदिरों को दिया जाएगा आर्कषक स्वरू
झांसी। बुंदेलखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थापित अति प्राचीन शिव मंदिरों का पुरातत्व विभाग कायाकल्प करेगा। इनके संरक्षण के लिए वह प्रस्ताव बन चुका है। साथ ही गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर परिसर के सभी प्राचीन मंदिरों को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विभाग ने तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

झांसी और उसके आस पास के इलाकों में 10 वीं सदी से लेकर 18 वी सदी तक के बेहद प्राचीन मंदिर मौजूद है। इनमें खास बात यह है, कि शिव पुराण सहित अन्य ग्रंथों में मौजूद भगवान शिव के विभिन्न रूपों को मूर्तियों में दर्शाया गया है। इसके साथ ही मंदिरों में नक्काशियां, चित्रकारी भी अद्भुत है। यह मंदिर संरक्षित रहे ऐसे में पुरातत्व विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें दौन का शिव मंदिर, मऊरानीपुर का केदारेश्वर मंदिर, डुमरई में लखेरी नदी में बने शिवलिंग, चांदपुर का हजारिया महादेव मंदिर, पचवारा का शिव मंदिर, पाली का नील कंठेश्वर मंदिर, गैराहा का शिव मंदिर आदि है। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे के अनुसार इन शिवालयों के संरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। उनके अनुसार मढ़िया महादेव मंदिर व उसके आस पास मौजूद प्राचीन शिव मंदिरों के विकास कार्य के लिए शासन को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसमें जीर्णोद्धार, उद्यानीकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

17 वी सदी के बने है मढ़िया महादेव के मंदिर
गोविंद चौराहा स्थित प्राचीन मढ़िया महादेव मंदिर व उसके आसपास मौजूद शिव मंदिरों के निर्माण 17 वीं - 18 वीं सदी के दौरान आदि शंकराचार्य के अनुयायी गोसाईं संप्रदाय के लोगों द्वारा कराए गए थे। मुख्य मंदिर से लगे करीब 12 छोटे बडे़ मंदिर है। जिन्हें समाधि मंदिर भी कहते है। इनके शिखर काफी आकर्षक नजर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed