फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers lost their sleep...rapid raids on fertilizer shops

Jhansi News: टूटी अफसरों की नींद...खाद की दुकानों पर पड़े ताबड़तोड़ छापे

Wed, 29 Nov 2023 12:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 29 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Officers lost their sleep...rapid raids on fertilizer shops
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

कृषि अफसरों ने डेली, पुनावली और रक्सा में खाद विक्रेताओं के यहां की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खाद पर खूब मुनाफाखोरी चल रही है। मंगलवार को जब अमर उजाला ने मौजूदा हालातों को उजागर किया तो अफसरों की नींद
टूट गई और खाद की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे पड़े। स्टाक से लेकर पिछले दस दिनों में हुई बिक्री का रिकार्ड चेक किया गया। किसानों से भी खाद के संबंध में जानकारी की गई।
बता दें कि सहकरी समिति पर खाद न पहुंच पाने के चलते रक्सा और आसपास के निजी खाद विक्रेताओं ने डीएपी मनमाने दामों पर बेचते हुए जमकर मुनाफाखोरी की। 1,350 में मिलने वाली डीएपी 1600 रुपये तक में किसानों को थमा दी गई। अमर उजाला ने मंगलवार को खाद में शुरू हुई मुनाफाखोरी, किसानों को 1600 की मिली 1350 वाली बोरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होते ही मंगलवार को एआर सहकारिता हिमांशु कुमार और जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने गांव डेली, रक्सा और पुनावली पहुंचकर निजी विक्रेताओं के यहां जांच की। यहां दुकानदारों के बिक्री रजिस्टरों के साथ ही गोदाम में स्टॉक की गई डीएपी का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। इस दौरान सभी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन की टीम के साथ निजी खाद विक्रेताओं के गोदामों की जांच की है। इसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजी गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed