फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers caught electricity theft, connections of 102 people were cut

अफसरों ने पकड़ी बिजली चोरी, 102 लोगों के काटे गए कनेक्शन

Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Officers caught electricity theft, connections of 102 people were cut
झांसी। महानगर में बिजली विभाग की तरफ से कई क्षेत्रों में घर - घर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही 102 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु और सीपरी एसडीओ कन्हैयालाल ने बताया कि मंगलवार को जेल चौराहा, मुन्नालाल पावर हाउस, सीपरी सब स्टेशन के क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच लाख 61 हजार के बकायेदार 49 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए। उधर, नगरीय वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि मेडिकल फीडर क्षेत्र के पिछोर में अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा और सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही सात लाख 53 हजार के 53 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed