{"_id":"6084785d8ebc3ebd016d5481","slug":"odissa-se-6-din-me-aati-hai-cxygen-reporters-news-jhs1938202111","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा से छह दिन में आ पाती संजीवनी, झांसी के लिए चले ऑक्सीजन एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा से छह दिन में आ पाती संजीवनी, झांसी के लिए चले ऑक्सीजन एक्सप्रेस
विज्ञापन
झांसी। उड़ीसा के राउरकेला से झांसी तक ऑक्सीजन आने में छह दिन लग जाते हैं। तीन दिन में टैंकर वहां पहुंचता है और अगले तीन दिन में ऑक्सीजन लेकर झांसी आ पाता है। ऐसे में यदि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन उड़ीसा, झारखंड से झांसी के लिए भी चलाई जानी चाहिए। तभी यहां पर ऑक्सीजन की कमी दूर की जा सकेगी। कोरोना मरीजों के इलाज में भी दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को पहल करनी होगी।
कोरोना काल में जैसे-जैसे संक्रमित बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे गंभीर मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इसलिए सारे स्वास्थ्य संसाधन बौने साबित होने लगे हैं। गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की काफी जरूरत पड़ रही है। इसलिए इसका टोटा हो गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कई राज्यों तक जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। इसके जरिए लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जा रही है। मगर बुंदेलखंड के सबसे बड़े केंद्र झांसी को अब तक इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। झांसी के मेडिकल कॉलेज समेत निजी अस्पतालों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 13 जिलों के कोरोना मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में यहां पर ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता होगी तो इन 13 जिलों के मरीजों को लाभ हो पाएगा। चूंकि, झांसी में उड़ीसा के राउरकेला से ज्यादातर ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है। ऐसे में वहां टैंकर पहुंचने में तीन दिन लगते हैं, तो इतने ही दिन आने में। मौजूदा समय में सिर्फ तीन ही टैंकर हैं, जो लगातार ऑक्सीजन लाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में उड़ीसा, झारखंड के बोकारो आदि से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन झांसी के लिए चलाने की जरूरत महसूस हो रही है। यदि ऐसा हो जाए तो झांसी में दो दिन में ऑक्सीजन आ जाएगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना पड़ेगा। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की है।
झांसी में ज्यादातर उड़ीसा, झारखंड से ऑक्सीजन आ रही है। उड़ीसा से टैंकर आने-जाने में छह दिन लग रहे हैं। तीन टैंकरों को लगाया गया है, वो लगातार ऑक्सीजन लेकर आ रहे हैं। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक।