फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OBC Youth free coaching start

ओबीसी युवाओं के लिए जिले में चलेंगी कोचिंग

Mon, 29 Aug 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
OBC Youth free coaching start
झांसी। प्रदेश सरकार अब अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिभाशाली युवाओं को सिविल सर्विस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन आदि की प्रतियोगी परीक्षाओं क ी तैयारी करवाने के लिए हर जिले में कोचिंग संचालित करवाएगा। इसी क्रम में बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर और जालौन के 50 हजार ओबीसी पंजीकृत युवाओं को भी इस योजना से लाभ मिल सकेगा। इसके लिए शासन स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। मंडल में लक्ष्य मिलते ही मेरिट के आधार पर युवाओं का चयन अभ्युदय की तर्ज पर किया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में जिले में प्रतिष्ठित कोचिंग से अनुबंध किया जाएगा और उसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक निर्धारित प्रक्रिया के जरिए चयन किया जाएगा। इन चयनित युवाओं को कोचिंग केंद्रों में दाखिला दिलवाया जाएगा। जिनका शिक्षण-प्रशिक्षण का सारा खर्च पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उठाएगा। बाद में धीरे-धीरे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हर जिले में अपनी स्थाई कोचिंग केंद्र स्थापित करेगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि शासन से आदेश मिलते ही कोचिंग संचालित कराई जाएंगी। युवाओं का चयन भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed