फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nursing student's suspicious state of death, murder and complicated in suicide

नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या एवं आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Wed, 23 Feb 2022 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nursing student's suspicious state of death, murder and complicated in suicide
झांसी। नवाबाद के गुमनावारा इलाके में एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने इस्तेमाल हुई सिरिंज बरामद की है। कमरे से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है जिससे हत्या या आत्महत्या साफ हो सके। पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की वजह पता नहीं चली है। फिलहाल विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन

महोबा के कुलपहाड़ निवासी मुन्ना कोरी की सबसे छोटी बेटी रोशनी (20) झांसी के एक प्राइवेट कालेज से जीएनएम (सामान्य नर्सिंग एवं प्रसूति विद्या) का कोर्स कर रही थी। पिछले महीने ही उसकी सेकेंड इयर की परीक्षा खत्म हुई थी। रिजल्ट अभी नहीं आया है। वह शहर के एक न्यूरो सर्जन के नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम कर रही थी। गुमनावारा में वह अपनी रूम मेट उरई (ऐट) निवासी पूनम के साथ एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। पूनम ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दोनों ने साथ में नाइट ड्यूटी की थी। इसके बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह दोनों हॉस्टल में लौट आईं। खाना खाने के समय उसने देखा कि रोशनी बिस्तर पर अचेत पड़ी है। उसने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और रोशनी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां उसे भर्ती करा दिया लेकिन, कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, रोशनी के पिता मुन्ना समेत उसके भाई अरविंद एवं मनोज भी अस्पताल पहुंच गए। तीनों ही गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। पिता मुन्ना ने रोशनी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उसका कहना है कि कुछ दिन बाद रिश्तेदारी में एक शादी है जिसमें रोशनी ने आने की बात कही थी। रविवार को भी उसने घर में बात की लेकिन, किसी परेशानी की बात नहीं बताई। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र का कहना है कि कमरे की तलाशी ली गई। वहां से कुछ सिरिंज बरामद हुई। परिवार वालों ने थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में नहीं मिला चोट के निशान
पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरते समय शरीर में कोई भी बाहरी चोट के निशान दर्ज नहीं हुए जबकि अस्पताल में भर्ती कराए गए कागज में सिर में चोट के निशान बताए गए थे। आशंका जताई जा रही कि दुर्घटना बताने के लिहाज से यह चोट जानबूझकर दर्ज की गई। यह चोट कागजों में किसके कहने पर दर्ज की गई पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed