फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nursing student died in suspicious condition syringes and injections found in room returned home after doing night duty

झांसी: नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, कमरे में मिला सीरिंज और इंजेक्शन, नाइट ड्यूटी करके लौटी थी घर

Tue, 22 Feb 2022 04:16 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 04:16 PM IST
सार

महोबा के कुलपहाड़ निवासी मुन्ना कोरी की पुत्री रोशनी (20) जीएनएम कर रही थी। गुमनाबारा स्थित अस्पताल के क्वार्टर में एक ही कमरे में रहती थी। पूनम ने बताया कि रविवार रात को दोनों की नाइट ड्यूटी थी।

विज्ञापन
Nursing student died in suspicious condition syringes and injections found in room returned home after doing night duty
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह निजी अस्पताल से नाइट ड्यूटी करके सहेली के साथ कमरे पर लौटी थी। सहेली ने उसे बेड पर बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। पास में एक सीरिंज और एक इंजेक्शन मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


महोबा के कुलपहाड़ निवासी मुन्ना कोरी की पुत्री रोशनी (20) जीएनएम कर रही थी। गुमनाबारा स्थित अस्पताल के क्वार्टर में एक ही कमरे में रहती थी। पूनम ने बताया कि रविवार रात को दोनों की नाइट ड्यूटी थी। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दोनों ड्यूटी करके चली गई। लौटकर आई तो रोशनी बेड पर लेटी थी। थोड़ी देर बाद जब उसने रोशनी को खाने के लिए कहा तो उसने कोई जबाव नहीं दिया। देखा तो वह बेड पर बेसुध पड़ी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद रोशनी को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती करवाया था। बेड के पास इंजेक्शन और सीरिंज मिली। इलाज के दौरान रोशनी की मौत हो गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। उसके भाई अरविंद ने बताया कि अस्पताल वाले बहन रोशनी के सिर में चोट होने की बात कह रहे हैं। कागजों में भी सिर में चोट होने की बात लिखी गई, लेकिन उन्होंने पूरे चेक कर लिया सिर में कोई चोट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed