{"_id":"5e18c8878ebc3e8816339644","slug":"nursery-owner-killed-with-stone-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी मालिक की पत्थर पटक कर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी मालिक की पत्थर पटक कर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 11 Jan 2020 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत आगरा के रहने वाले नर्सरी मालिक की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के पीछे विवाद बताया गया है। हत्यारों का पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
आगरा के रामबाग क्षेत्र निवासी आनंद कुशवाहा (४०) वर्तमान में थाना नवाबाद स्थित सेल टैक्स कार्यालय के पास किराए से रहते थे। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित अंबाबाय में उनकी नर्सरी थी। शुक्रवार की शाम वह नर्सरी में थे।
विज्ञापन
रात में किसी से विवाद होने के बाद पत्थर पटककर हत्या कर हत्यारे भाग निकले। नर्सरी के पास से निकल रहे राहगीर खून से लथपथ हालत में शव पड़ा देख घबरा गए। खबर मिलते ही सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। लोगों के मुताबिक आनंद का शाम को किसी से विवाद हुआ था, लेकिन किससे हुआ यह नहीं बता सके। देर रात पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी रही। घटना का कारण स्पष्टï नहीं हो सका।
प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण मौत हुई है। वह अकेले किराए से रहते थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।