फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now you will have to pay the bill for buying pesticides, a copy of the license will have to be pasted

Jhansi News: अब कीटनाशक खरीदने पर देना होगा बिल, लाइसेंस की कॉपी करनी होगी चस्पा

Mon, 16 Jun 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to pay the bill for buying pesticides, a copy of the license will have to be pasted

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। नकली कीटनाशक किसानों को न बेचा जा सके, इसके लिए कृषि विभाग ने सख्ती अपनाई है। अब विक्रेता को कीटनाशक बेचने पर किसानों को बिल देना पड़ेगा। इसके अलावा लाइसेंस की एक कॉपी दुकान पर चस्पा करनी होगी।


जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि नकली कीटनाशक बेचे जाने से फसलों के उत्पादन पर असर पड़ता है। इसलिए शासन से इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 180 कीटनाशक विक्रेता हैं। इनमें कई विभिन्न कंपनी का कीटनाशक बेचते हैं। इसलिए सभी विक्रेताओं को कंपनी की ओर से जारी कीटनाशक की लाइसेंस की छायाप्रति दुकान के बाहर चस्पा करनी होगी। इसके अलावा जो भी किसान कीटनाशक खरीदने आता है, उसको पक्का बिल देना होगा। ऐसा इसलिए कि यदि किसान नकली कीटनाशक होने की शिकायत करे तो पक्के बिल के आधार पर दुकानदार पर कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापित स्टॉक बिक्री रजिस्टर व बिल बुक रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed