फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now you can cancel your ticket by dialing toll free number 139

Jhansi News: अब टोल फ्री नंबर 139 डायल कर टिकट करा सकेंगे रद्द

Fri, 18 Apr 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now you can cancel your ticket by dialing toll free number 139
अगले दिन काउंटर पर फार्म भरकर मिलेगा रिफंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 पर बुकिंग काउंटर से बने आरक्षित टिकट को रद्द कर सकते हैं। अगले दिन फार्म भरकर रेलवे के टिकट काउंटर से उसका रिफंड ले सकते हैं। यह सुविधा उसी दिन की यात्रा के चार घंटे पहले तक टिकट कैंसल करने पर ही मिलेगी।

आरक्षित टिकट रद्द कराने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने इसे आसान बना दिया है। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि अब टोल फ्री नंबर 139 पर डायल कर कंप्यूराइज्ड तरीके से आप चयन कर निर्देशों का पालन कर जानकारी दें। इसके बाद आपका टिकट कैंसल हो जाएगा। आपने टिकट कहीं से भी कराया हो और रिफंड लेना चाहते हैं तो दूसरे स्टेशन पर भी आरक्षण फार्म में जानकारी भरकर अपना रिफंड ले सकते हैं लेकिन यात्रा उसी दिन की ही हो और ट्रेन आने के चार घंटे पूर्व तक इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed