Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now water will not flow from the coach

Jhansi News: अब कोच से नहीं बहेगा पानी ट्रेनों से बहने वाला पानी रोकेगी एनआरवीएस डिवाइस

Fri, 05 Jul 2024 06:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Now water will not flow from the coach
24 घंटे में ट्रेनों के कोच में भरा जाता है 18 लाख लीटर पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ट्रेनों में पानी की किल्लत की समस्या हमेशा आती रहती है। इसके दाे कारण हैं। पहला उनके टॉयलेट में पानी की सप्लाई करने वाली टोंटी या पाइप से लगातार पानी बहना और दूसरा टैंक में भरे पानी को बहने से रोकने की कोई पुख्ता व्यवस्था न होना। इसी को ध्यान में रखकर अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने एनआरवीएस डिवाइस तैयार की है। इन डिवाइस को झांसी मंडल के कोचों में लगाया गया है। इससे कोच में एक बार भरा गया पानी बाहर टोंटी से ही निकल पाएगा।
झांसी से होकर आने जाने वाली 121 ट्रेनों में झांसी रेल मंडल द्वारा ही पानी भरा जाता है। ऐसे में 24 घंटे में यहां 18 लाख लीटर पानी की खपत होती है। यह मात्रा इस कारण भी अधिक हो जाती है क्योंकि कोच में जितना पानी भरा जाता है, उसका दस प्रतिशत कोच के टैंक में दिए गए वॉटर लॉकिंग सिस्टम के पुख्ता न होने के चलते बाहर निकल जाता है। इसे लेकर लगातार शिकायतें भी रेलवे को मिल रही थीं। इसके बाद, रेलवे के लिए काम करने वाली आरडीएसओ ने वॉटर लॉकिंग सिस्टम के लिए नॉन रिटर्न वॉल्व सिस्टम (एनआरवीएस) डिवाइस तैयार की। यह डिवाइस रेल मंडल के 70 कोच में लगाई गई है। यह डिवाइस एलएचबी कोच के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है डिवाइस
कोच के शौचालयों में लगे टैंक में पानी भरते समय डिवाइस पूरे पाइप को ऑटोमेटिक खोल देती है। जब टैंक में पानी सतह तक आ जाता है तो फिर डिवाइस पाइप का मुंह बंद कर देती है। यह डिवाइस क्विक वॉटर सिस्टम पर बेहतर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
रेल मंडल के 70 कोच में आरडीएसओ की ओर से बनाई गई एनआरवीएस डिवाइस लगाई गई हैं। इसके आने से पानी की बर्बादी को आसानी से रोका जा सकता है। - मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed