फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now water tax will be collected in Nagar Panchayat and Municipality areas also

Jhansi News: अब नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में भी होगी जलकर की वसूली

Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now water tax will be collected in Nagar Panchayat and Municipality areas also
अब तक लिया जाता है केवल जल मूल्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महानगर की तरह जनपद की पांच नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी जलकर देना होगा। जल संस्थान की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। यह काम पूरा होते ही वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

जल संस्थान की पाइप लाइन से 100 मीटर के दायरे में स्थित भवनों से जल संस्थान द्वारा जलकर वसूला जाता है। अभी यह व्यवस्था झांसी महानगर में ही लागू है। लेकिन, अब जल संस्थान इसका दायरा बढ़ाने जा रहा है। महानगर की तर्ज पर जिले की पांच नगर पालिका व सात नगर पंचायत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी जलकर अदा करना होगा। जल संस्थान द्वारा इसका खाका तैयार किया जाने लगा है। इसके लिए पहले सर्वे कराया जाएगा, जिसके जरिये ऐसे भवन चिह्नित किए जाएंगे, जो पाइप लाइन के 100 मीटर के दायरे में आते हैं। इसके बाद इन सभी को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




अभी 25 हजार भवनों से लिया जाता है जल मूल्य

झांसी। जल संस्थान द्वारा वर्तमान में नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित भवनों से जल मूल्य ही लिया जाता है। यह उनसे वसूला जाता है जो जल संस्थान से नल का कनेक्शन लिए हैं। नगर पालिका व नगर पंचायतों में ऐसे 25 हजार उपभोक्ता हैं। नगर पालिका में 107 रुपये और नगर पंचायतों में 55 से 65 रुपये प्रतिमाह जलमूल्य लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका व नगर पंचायतों में स्थित भवनों से वर्तमान में केवल जल मूल्य लिया जाता है। लेकिन, आगे जलकर भी वसूला जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है।

- प्रदीप जादौन, सहायक अभियंता- जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed