{"_id":"60de1abd8ebc3ecc084c7f5b","slug":"now-vaccine-available-in-post-office-jhansi-news-jhs198458193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघरों में होगा कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघरों में होगा कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान को शुरू किया है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। लेकिन जानकारी के अभाव में टीकाकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए डाक विभाग द्वारा जिले के 14 डाकघरों में स्थित कॉमन सर्विस सेंटरों पर पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है।
डाक विभाग द्वारा जिले के प्रधान डाकघर, सिटी पोस्ट ऑफिस, सीपरी बाजार, चिरगांव, मऊरानीपुर, मोंठ, बबीना कैंट, बड़ागांव, बरुआसागर, गरौठा, गुरसराय, कचहरी स्थित डाकघर, रानीपुर व समथर सहित 14 डाकघराें में वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इन सभी डाकघरों में वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड के साथ ही मोबाइल ले जाना अनिवार्य है। पंजीकरण होते ही वैक्सीन लगने की तारीख व केंद्र की जानकारी डाक कर्मी द्वारा बताई जाएगी। तय तारीख पर बताए गए सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाई जा सकती है।
इस संबंध में सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान ने बताया कि जिले के 14 डाकघरों में स्थित कॉमन सर्विस सेंटरों पर कोविड वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की सुविधा को मुहैया कराया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग पंजीकरण कराकर वैक्सीन को लगवा सकते हैं।