{"_id":"66874694fd86a2de330830b4","slug":"now-token-number-will-be-given-on-every-electricity-complaint-jhansi-news-c-11-jhs1002-345706-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब बिजली की हर शिकायत पर मिलेगा टोकन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब बिजली की हर शिकायत पर मिलेगा टोकन नंबर
विज्ञापन
जिला कंट्रोल रूम पर जन शिकायत नहीं बल्कि सब स्टेशन से लिखी जाती थी कटौती की रिपोर्ट
मुख्य अभियंता के जायजा लेने पर खुलासा, दिए सख्त निर्देश
शनिवार से हर शिकायतकर्ता को दिया जाएगा टोकन नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली विभाग के जिला कंट्रोल रूम पर जनता की शिकायतें नहीं सुनी जाती थीं। सिर्फ सब स्टेशन से कटी बिजली का ब्यौरा लिखा जाता था। यही वजह है कि लोग फोन मिलाते रहते थे मगर सुनवाई नहीं होती थी। यह खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब मुख्य अभियंता ने जायजा लिया। मामले की गंभीरता देख मुख्य अभियंता ने अब हर शिकायत की सुनवाई करके ब्यौरा दर्ज करके शिकायत का नंबर देने के आदेश दिए हैं। स्पष्ट कहा कि यदि शनिवार से यह व्यवस्था लागू नहीं हुई तो सीधे कार्रवाई होगी।
मुख्य अभियंता सैयद अब्बास रिजवी के पास शिकायत पहुंची कि कंट्रोल रूम पर फोन मिलाते रहते हैं मगर फोन नहीं होता। जब कभी फोन उठता है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। इस पर मुख्य अभियंता ने जिला कंट्रोल रूम का जायजा लिया। वहां जनता की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं मिली। पूरे रजिस्टर पर एसडीओ की ओर से सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद होने अथवा शुरू होेने का ब्यौरा था। उन्होंने नई व्यवस्था बनाई कि शिकायत पर उपभोक्ता को टोकन नंबर मिलेगा ताकि वह दोबारा फोन करे तो टोकन नंबर बताकर बात कर सके।
0- अब कंट्रोल रूम से एसडीओ को पहुंचेगी शिकायत
मुख्य अभियंता ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पर आने वाली हर शिकायत संबंधित एसडीओ के पास जाएगी। एसडीओ शिकायत को जेई के पास भेजकर निस्तारित कराएंगे और फिर रिपोर्ट जिला कंट्रोल रूम को देंगे।
विज्ञापन
0- याद रखें यें है जिला कंट्रोल रूम के नंबर
मुख्य अभियंता ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0510-2330553 तथा 09450240441 हैं। जनता अपनी शिकायत इन्हीं नंबर पर दर्ज कराएं और टोकन नंबर प्राप्त करें।
0-वर्जन
अब जिला कंट्रोल रूम पर जनता की शिकायत दर्ज की जाएगी। शिकायतकर्ता को शिकायत का टोकन नंबर बताया जाएगा ताकि समस्या का निदान नहीं होने पर पर टोकन नंबर बताकर बात कर सके। यह व्यवस्था शनिवार से शुरू करने का आदेश जारी कर दिए हैं।
सैयद अब्बास रिजवी, मुख्य अभियंता बिजली विभाग